• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली देहात में आए हुए फरियादियों की सुनी समस्याएं

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली देहात में आए हुए फरियादियों की सुनी समस्याएं


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली देहात में आए हुए फरियादियों की सुनी समस्याएंमीरजापुर 13 सितम्बर 2025- शासन के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना कोतवाली देहात में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसी क्रम में नगर मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना को0कटरा पर, उप जिलाधिकारी द्वारा थाना विन्ध्याचल पर, अपर जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना पड़री पर, क्षेत्राधिकारी चुनार द्वारा थानाअदलहाट पर, उपजिलाधिकारी द्वारा थाना चुनार पर, तहसीलदार द्वारा थाना लालगंज, थाना जिगना, थाना जमालपुर पर, अपर जिलाधिकारी द्वारा थाना सन्तनगर पर, क्षेत्राधिकारी आपरेशन द्वारा अहरौरा पर व उपजिलाधिकारी द्वारा थाना मड़िहान पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया।

थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थानावार विवरण निम्नांकित है

थाना को0शहर 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, थाना को0कटरा पर 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना विन्ध्याचल पर 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना को0देहात पर 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना चील्ह पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना कछवां पर 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना पड़री पर 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना

लालगंज पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना हलिया पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना जिगना पर 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना सन्तनगर पर 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तरित, थाना ड्रमण्डगंज पर 02 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना चुनार पर 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना अदलहाट पर 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना जमालपुर पर 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना अहरौरा पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना राजगढ़ पर 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना मड़िहान पर 08प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .