• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मकान निर्माण को लेकर दो भाइयों में विवाद, लाठी-डंडे, पत्थर और ब्लेड से हमला; तीन घायल

मकान निर्माण को लेकर दो भाइयों में विवाद, लाठी-डंडे, पत्थर और ब्लेड से हमला; तीन घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना दुबे गांव में गुरुवार को मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई के परिवार पर छोटे भाई और उसके परिजनों की पिटाई करने का आरोप लगा है। घटना में दिव्यांग युवक समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी कैलाश यादव अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी बात को लेकर बड़े भाई के परिवार से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान बड़े भाई पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों, पत्थरों तथा ब्लेड से हमला कर दिया।

 

हमले में दिव्यांग कैलाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने पहुंचीं उनकी पत्नी उर्मिला देवी और पुत्री नंदनी यादव को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर घर में घुस आए और पूरे परिवार के साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

 

घटना के बाद घायल परिवार को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। पीड़ित परिवार ने विंध्याचल थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .