
कनहर नदी में युवक-युवती बहे, एक का शव बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
हाथीनाला। चोपन थाना क्षेत्र के अबाड़ी (मिनी गोवा) में शुक्रवार को पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवती और युवक तेज धारा में बहकर डूब गए। घंटों प्रयास के बाद युवक की लाश बरामद हुई। देर रात तक युवती का पता नहीं चल पाया। नो नेटवर्क क्षेत्र होने के कारण पुलिस को घटना की जानकारी काफी देर बाद मिल पाई।प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि ओबरा के सेक्टर नंबर 4 निवासी दीनानाथ त्यागी की चार बेटियां सिताबी (27), दीपा (22), रूपाली (20) और स्नेहा (19) शुक्रवार को अपने पड़ोसी भानु (22) के साथ पिकनिक मनाने अबाड़ी पहुंचीं थीं। बताया गया कि सभी लोग कनहर नदी में नहा रहे थे।शाम करीब 5:30 बजे अचानक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। पानी के तेज बहाव में स्नेहा और भानु बह गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया लेकिन कुछ ही देर में दोनों गहरे पानी में समा गए थे। मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण पुलिस को देरी से सूचना मिली। काफी प्रयास के बाद भानु का शव बरामद कर लिया गया। वहीं, स्नेहा की तलाश देर रात तक चलती रही। भानु के शव को पुलिस ने लोढ़ी स्थित मर्चरी भेज दिया है। वहीं, एसडीआरएफ टीम को सूचना देकर स्नेहा की तलाश की देर रात तक की गई।
शनिवार को फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के कारण कनहर नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होना आम बात है, लेकिन प्रशासन ने न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया और न सुरक्षा व्यवस्था नहीं की है। इससे आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।