• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला पेट्रोल पंप कर्मी का शव, क्षेत्र में सनसनी

निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला पेट्रोल पंप कर्मी का शव, क्षेत्र में सनसनी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज)। कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक निर्माणाधीन मकान के अंदर पेट्रोल पंप कर्मी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान 41 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद, निवासी अशोकनगर (रॉबर्ट्सगंज) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि राजेंद्र प्रसाद लोढ़ी गांव में अपने निर्माणाधीन मकान के चलते अकेले रह रहा था। वह मंगलवार की रात रोज की तरह मकान पर गया था, लेकिन बुधवार सुबह करीब 10 बजे तक घर वापस नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद परिजनों ने पड़ोसियों से जानकारी ली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। किसी तरह अंदर झांकने पर राजेंद्र का शव फंदे से लटकता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा।

कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .