• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत, दो घायल

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत, दो घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में बृहस्पतिवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार राहुल गोंड (15) की मौत हो गई। वहीं अनियंत्रित होकर गिरे दोनों बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें चोपन सीएचसी पहुंचाया गया साढ़े छह बजे शंभू आईटीआई काॅलेज के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर डाला की तरफ से जा रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। कोटा के बसुधा टोला निवासी राहुल गोंड (15) परासपानी में अपने मामा सरजू के यहां रहकर कक्षा नाै में पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब वह साइकिल से अपने घर की पाही पर जा रहा था। जैसे ही वह परासपानी में मुख्य मार्ग पर आया। डाला की तरफ से जा रही बाइक ने तेजी से टक्कर मार दी। इससे जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे बाइक सवार परासपानी निवासी सुरेंद्र (28) और जोगेंदर (20) भी घायल हुए। राहगीरों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को लेकर अस्पताल पहुंची जहां राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .