• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
फेसबुक फेक प्रोफाइल से हुई ठगी के 30 हजार रुपये साइबर सेल ने कराए वापस

फेसबुक फेक प्रोफाइल से हुई ठगी के 30 हजार रुपये साइबर सेल ने कराए वापस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

फेसबुक फेक प्रोफाइल से हुई ठगी के 30 हजार रुपये साइबर सेल ने कराए वापसमीरजापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के खंदवा नाला गैवीघाट निवासी फिरोज खान के साथ फेसबुक पर फेक प्रोफाइल बनाकर की गई ठगी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की पूरी धनराशि 30,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी।जानकारी के अनुसार, फिरोज खान ने 18 नवंबर 2025 को एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर यूपीआई के माध्यम से 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कटरा साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई के चलते टीम ने ठगी की पूरी रकम ट्रेस कर पीड़ित के खाते में वापस करा दी।पैसा वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही पुलिस द्वारा उन्हें साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गईइस कार्रवाई में थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह, उपनिरीक्षक कृष्णकांत त्रिपाठी और कांस्टेबल इरफान अंसारी की प्रमुख भूमिका रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .