
जंगल से पेड़ की कटाई जोरो पर, वन विभाग बेखबर, वन चौकी वर्षों से खाली
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
राजगढ़ मीरजापुर सुकृत वन रेंज के भवानीपुर वन चौकी अंतर्गत जंगल में पेड़ो की अंधाधुंध कटाई की सिलसिला जारी है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि वन विभाग इस पर चुप्पी साधे बैठा है। जबकि भवानीपुर गांव में जंगल के किनारे वन चौकी भी बना हुआ है। करीब 2022 के बाद से वन चौकी पर कोई वन विभाग का कर्मचारी निवास नहीं करता है। ऐसा नहीं है कि कोई कर्मचारी नियुक्त न हो। विभाग की माने तो भवानीपुर बन चौकी में वन दरोगा, वनरक्षक, वाचर सबकी इस वन चौकी में नियुक्त की गई है पर वह लोग अन्यत्र निवास स्थान बनाए हैं। और वन चौकी 24 घंटे खाली रहती है। जिसका फायदा उठाकर लोग अबैध लकड़ीयो की कटाई करते हैं। इससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। सूत्रों के अनुसार दिन में पेड़ को काट कर जंगल में छोड़ दिया जाता है। फिर रात के अंधेरे में पेड़ों को अवैध धुलाई की जाती है। कटाई के बाद जंगलों में बड़ी बड़ी खाली जगह देखी जा सकती है, जहां कभी घना हरियाली जंगल हुआ करता था। जबकि सरकार के द्वारा पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखने के लिए लाखों रु खर्च कर पेड़ लगवाती है। जमीनी स्तर पर क्या हकीकत है। यह जंगल जा कर देखा जा सकता है। भवानीपुर वन चौकी क्षेत्र के भवानीपुर, रामपुर,चौखड़ा,निकरिका, सेमरा बरहो,दरवान,सेमरी के जंगलो में जो भी वन संपदा है, वह धीरे-धीरे नष्ट होती जा रही है। यदि इसी तरह हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले दिनों में क्षेत्र की हरियाली और वन संपदा पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। अब देखना ये होगा कि इस पर विभाग कब कार्रवाई करती है।