• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दो अभियुक्तों को न्यायालय ने सुनाई सजा

दो अभियुक्तों को न्यायालय ने सुनाई सजा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मीरजापुर बुधवार को “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत दो विभिन्न मामलों में दो अभियुक्तों को न्यायालय ने सुनाई सजा जिसमें आयुध अधिनियम से सम्बन्धित 02 अलग-अलग अभियोगों में आरोपी को करायी गई ₹ 1500/- के अर्थदण्ड की सजा —थाना कोतवाली शहर पर आयुध अधिनियम से सम्बन्धित पंजीकृत 02 अलग-अलग अभियोग में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही कराई गई । अभियोजन अधिकारी-एपीओ योगेश कुमार, विवेचक उप निरीक्षक दयाशंकर व अमित यादव, कोर्ट मुहर्रिर-आरक्षी सुनील कृष्ण तथा पैरोकार-आरक्षी गणेश कुमार द्वारा प्रभावी पैरवी की गई । जिसके परिणाम स्वरूप न्यायालय अपर सिविल जज(जू0डि0) कोर्ट नं0-06 -प्रियम्बदा लाल द्वारा थाना कोतवाली शहर पर पंजीकृत 02 अलग-अलग अभियोगों 1.मु0अ0सं0-287/1996 धारा 3/25 आयुध अधिनियम व 2.मु0अ0सं0-462/2005 धारा 4/25 आयुध अधिनियम से सम्बंधित अभियुक्त कल्लू मल्लाह पुत्र गुलाब बाबा निवासी धुनिया टोला घण्टाघर थाना कोतवाली शहर को जेल में बितायी गई अवधि एवं न्यायालय उठने तक की सजा तथा ₹ 1500/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 02 दिवस के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी । इसी के तहत चोरी के अभियोग से सम्बन्धित आरोपी को करायी गई ₹ 2000/- के अर्थदण्ड की सजा —थाना चुनार पर चोरी की घटना से सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही कराई गई । अभियोजन अधिकारी-एपीओ अम्बरीश पाण्डेय, कोर्ट मुहर्रिर-आरक्षी सुनील कृष्ण तथा पैरोकार- आरक्षी राहुल कुमार द्वारा प्रभावी पैरवी की गई । जिसके परिणाम स्वरूप न्यायालय सिविल जज(सी0डि0)/एफटीसी, -अंजुम सैफी द्वारा थाना चुनार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-12/1982 धारा 143/379/427 भादवि से सम्बंधित अभियुक्त पनारु माझी पुत्र गंगा माझी निवासी चुनार थाना चुनार को जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर ₹ 2000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 07 दिवस के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी ।

 

ढाई माह पूर्व नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

 

 

मीरजापुर .थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित आरोपी गिरफ्तार — पुलिस के अनुसार थाना लालगंज, पर लगभग ढाई माह पूर्व दिनांकः 29.जुलाई को एक युवती द्वारा नामजद आरोपी के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-157/2024 धारा 323,504,506,376डीए,34 भादवि,5जी/6पाक्सो एक्ट व 3(1)ध,3(2)v,3(2)va एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए बुधवार को उप-निरीक्षक संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष लालगंज मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से सम्बन्धित आरोपी छोटू उर्फ जय प्रकाश पाण्डेय पुत्र बलिराम पाण्डेय निवासी मेढ़रा थाना लालगंज को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया ।

 

 

वारण्टी गिरफ्तार

 

मीरजापुर थाना मड़िहान पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को उप-निरीक्षक श्यामबदन मय पुलिस टीम द्वारा उमाशंकर पुत्र हरिशंकर निवासी कानीदरी थाना मड़िहान को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

 

 

मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में बाल अपचारी गिरफ्तार

 

मीरजापुर .थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बंधित बालअपचारी हिरासत में लिया गया— पुलिस के अनुसार थाना राजगढ़, पर बीते मंगलवार को वादी गोपाल सिंह पुत्र कुंज बिहारी सिंह निवासी सहदेइया , बैडाक थाना करमा जनपद सोनभद्र द्वारा मोटर साइकिल चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-134/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । बुधवार को उप निरीक्षक राम किशोर मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्र से उपरोक्त अभियोग से सम्बंधित एक नफर बाल अपचारी हिरासत में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/किशोर सुधार गृह भेजा गया ।

 

 

22 व्यक्तियों का चालान किया गया

 

मीरजापुर बुधवार को .जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रो से 22 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिसमें — थाना कोतवाली कटरा-पांच

थाना कोतवाली देहात-नौ

थाना चील्ह-तीन थाना जिगना-दो

थाना चुनार-तीन थाना अदलहाट-एक थाना अहरौरा-दो व थाना मड़िहान – में चार व्यक्तियों का चालान किया गया

 

10 लोगों को धक्का मारकर मौत के घाट उतारने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार भेजा गया जेल

 

मीरजापुर ट्रक से ट्रैक्टर ट्राली को धक्का मारने वाला आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार भेजा गया जेल ज्ञात हो कि बीते दिनांक 04.अक्टुबर को थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत तेज रफ्तार से वाहन (ट्रक) द्वारा ट्रैक्टर ट्राली को धक्का मार दिया गया था जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे वही आज बुधवार को कछवां- थाना की पुलिस द्वारा को ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया पुलिस के अनुसार बीते दिनांक 04.अक्टुबर की रात्रि करीब 01.00 बजे थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत मिर्जामुराद कछवां वार्डर जीटी रोड पर एक दुर्घटना हुई, जिसमें एक ट्रैक्टर पर 13 लोग सवार थे जो जनपद भदोही से वाराणसी की तऱफ जा रहा था को पीछे से एक ट्रक द्वारा अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया जिसमें 10 लोगो की मृत्यु हो गयी थी । उक्त सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य कर घायलों के उचित इजाल हेतु ट्रामा सेंटर(BHU) वाराणसी भिजवाया गया । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0- 127/2024 धारा281,125(ए),125(बी),106,134(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।पुलिस अधीक्षक ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित आरोपी की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में बुधवार को थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन व मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कछवां क्षेत्र से उपरोक्त अभियोग से सम्बंधित लगभग 46 वर्षीय आरोपी संतोष कुमार पुत्र चन्द्र पाल सिंह निवासी ग्राम नयाबास थाना मिहरची जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया ।

पंजीकृत अभियोग में दर्ज—1मु0अ0सं0- 127/2024 धारा 281,125(ए),125(बी),106,134(4) बीएनएस थाना कछवां । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां त्रिवेणी लाल सेन उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह व उनकी सहयोगी पुलिस टीम का योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .