
दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के समसदिया गांव में शुक्रवार की देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला करके घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के दो लाेगों को हल्की चोट लगी है। मामले में पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। समसदिया गांव में शुक्रवार की देर रात नौ बजे पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा की देखते ही देखते कुल्हाड़ी और लाठी चलने लगे। कुल्हाड़ी के हमले में गोपी यादव (50) और पत्नी पूनम (47) घायल हो गई।दूसरे पक्ष से भोला चौहान और बऊ को हल्की चोट आई है। घायल गोपी यादव का प्रयागराज स्वरूपरानी हॉस्पिटल व पत्नी पूनम का मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। सुरक्षा व तनावपूर्ण माहौल देखकर एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। थानाध्यक्ष संतनगर राजेश राम ने बताया कि शुक्रवार की देर रात दीवार खड़ा करने के लिए कुल्हाड़ी के हमले से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल दंपती के पुत्र की तहरीर पर बऊ उर्फ शंकर, भोला चौहान, लीलावती, रजवंती के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैै। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। तनावपूर्ण माहौल देखकर पीएसी लगा दी गई है