• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
गाय के लिए छाजन बनाने को लेकर भड़का विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट; महिला समेत कई घायल

गाय के लिए छाजन बनाने को लेकर भड़का विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट; महिला समेत कई घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना दुबे गांव में मामूली बात ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्ष पहुंचे थाने

मीरजापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत गैपूरा चौकी के कलना दुबे गांव में गाय के लिए छाजन (शेड) बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे।

मारपीट की इस घटना में एक महिला और एक बच्चे सहित कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मामला थाना विंध्याचल पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है तथा गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .