
“वाहन के धक्के में घायल कंप्रेशर ऑपरेटर की मौत“`
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
टीपर के धक्के से बिल्ली खनन क्षेत्र के रासपहाड़ी क्षेत्र में घायल हुए व्यक्ति की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने ओबरा पुलिस को तहरीर देकर टीपर और चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया हैपनारी ग्राम पंचायत के टोला खैराही निवासी लालजी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और उनका भाई जय सिंह दोनों ही खनन क्षेत्र में कंप्रेशर ऑपरेटर का काम करते थे। बीते 28 अप्रैल की रात काम खत्म होने के बाद दोनों भाई पैदल ही डाला की ओर जा रहे थेजब वह रासपहाड़ी जाने वाले रास्ते और जिला पंचायत बैरियर की बीच थे, तभी एक टीपर ने पीछे से आकर मेरे भाई जय सिंह को धक्का मार दिया। चालक टीपर सहित मौके से फरार हो गया।
इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने संबंधितों को दी। उनके साथ मिलकर घायल जयसिंह को इलाज के लिए वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई