
04 जुलाई 2026 शनिवार के स्थान पर दिनांक 06 जुलाई 2026 दिन सोमवार का आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अपने एक आदेश के तहत जन सामान्य को अवगत कराते हुए बताया है कि उ0प्र0 शासन राजस्व अनुभाग-4 लखनऊ के निर्देश के क्रम में उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (यू0पी0टी0ई0टी) की दिनांक 04 जुलाई 2026 माह के प्रथम शनिवार के आयाजित होने के कारण दिनांक 04 जुलाई 2026 दिन शनिवार को आहूत होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस को दिनांक 06 जुलाई 2026 दिन सोमवार को आयोजित किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि जनपद के समस्त तहसीलो में माह प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालयो पर निर्धारित समय सीमा तक आयोजित किया जाता है, परन्तु दिनांक 04 जुलाई 2026 शिक्षक पात्रता परीक्षा होने के कारण माह के प्रथम शनिवार दिनांक 04 जुलाई 2026 के स्थान दिनांक 06 जुलाई 2026 दिन सोमवार को आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियो, कर्मचारियो को निर्देशित करते हुए कहा है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस उपरोक्तानुसार सुनिश्चित कराएं।