• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सम्पूर्ण समाधान दिवस “तहसील दिवस” अब दिनांक 08.09.2025 (सोमवार) को होगी आयोजित

सम्पूर्ण समाधान दिवस “तहसील दिवस” अब दिनांक 08.09.2025 (सोमवार) को होगी आयोजित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 के आयोजन के दृष्टिगत 06 सितम्बर को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के स्थान पर अब जनपद के सभी तहसीलों में 8 सितंबर को आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस*मीरजापुर 04 सितम्बर 2025- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जारी अपने आदेश के तहत सचिव, उ०प्र० शासन, राजस्व अनुभाग-4, लखनऊ के पत्र दिनांक 04.09.2025 द्वारा प्रदेश के 48 जनपदों में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 के आयोजन के दृष्टिगत दिनांक 06.09.2025 (माह के प्रथम शनिवार) को आहूत होने वाले “सम्पूर्ण समाधान दिवस” कोदिनांक 06.09.2025 (माह के प्रथम शनिवार) के स्थान पर दिनांक 08.09.2025 (सोमवार) को आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए है।

अतः शासन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में जनपद मीरजापुर में दिनांक 06.09.2025 (माह के प्रथम शनिवार) को होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस “तहसील दिवस” अब दिनांक 08.09.2025 (सोमवार) को आयोजित होगी। शेष आदेश यथावत रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .