• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए पीड़ित का 18000 पुलिस ने कराया वापस, मिर्जापुर

ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए पीड़ित का 18000 पुलिस ने कराया वापस, मिर्जापुर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

थाना चिल्ह साइबर क्राइम टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी की घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि ₹ 18000/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस—

 

थाना चिल्ह साइबर क्राइम टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी की घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि ₹ 18000/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

 

आवेदक दिनेश कुमार द्वारा थाना चिल्ह पर शिकायत सं. 23108250126760 के सन्दर्भ में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि सोलर उर्जा लगाने के नाम पर पैसो की ठगी की गयी । जिसपर थाना चिल्ह साइबर क्राइम टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित बैंक को मेल किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना चिल्ह की साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी ।

“सोमेन बर्मा”वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चिल्ह की साइबर पुलिस टीम द्वारा आवेदक के बैंक खाते में कुल ₹ 18000/- वापस कराए गये । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने परउपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारीगण एवं साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ऑनलाइन ठगी/धोखाधड़ी की घटना के सम्बन्ध में जागरुक किया गया ।

*साइबर क्राइम टीम थाना चिल्हसाइबर प्रभारी उ0नि0मनोज सिंह व महिला आरक्षी सोनाली पाण्डेय ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .