• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अवैध खनन को लेकर मुख्यमंत्री से IGRS पर शिकायत, सोन नदी के भगवा बालू साइड का मामला

अवैध खनन को लेकर मुख्यमंत्री से IGRS पर शिकायत, सोन नदी के भगवा बालू साइड का मामला


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

कमलेश पाण्डेय सलमान खान सुकुत

सोनभद्र।

जनपद सोनभद्र की ओबरा तहसील अंतर्गत चोपन क्षेत्र में सोन नदी स्थित भगवा बालू साइड पर हो रहे कथित अवैध बालू खनन को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत संख्या 40020026001581 दर्ज होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल देखी जा रही है।

 

आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत के अनुसार, उक्त बालू साइड पर प्रतिबंधित लिफ्टिंग मशीनों के माध्यम से दिन-रात नदी के गर्भ से बालू की खुदाई कराई जा रही है। आरोप है कि खनन पट्टाधारक द्वारा लीज क्षेत्र से बाहर निकलकर वन क्षेत्र में भी अवैध खनन किया जा रहा है, जिसमें खनन विभाग और वन विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत की चर्चा है।

 

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि भगवा बालू साइड पर स्कैनिंग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते ओवरलोड मालवाहक वाहन बेखौफ होकर बालू का परिवहन कर रहे हैं। यह गतिविधियां उप-खनिज परिहार नियमावली एवं पर्यावरण संरक्षण नियमों का खुला उल्लंघन मानी जा रही हैं।

 

भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी कमलेश पांडेय द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में सोन नदी के जलीय जीव-जंतुओं एवं पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया है। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

 

उल्लेखनीय है कि सोनभद्र जनपद प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। ऐसे में सोन नदी में हो रहा अवैध खनन न केवल पर्यावरणीय संतुलन को बिगाड़ रहा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी गंभीर संकट पैदा कर रहा है।

 

अब देखना यह होगा कि आईजीआरएस पर दर्ज इस शिकायत के बाद प्रशासन कब और क्या ठोस कार्रवाई करता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .