• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस 1.थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस 1.थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

 

8382048247

थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 07.08.2024 को वादी धनेश पटेल पुत्र मंगला प्रसाद निवासी जमुहार थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पत्नी की गैर इरादतन हत्या के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0-76/2024 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना निरीक्षक सन्तनगर को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 08.08.2024 को उप-निरीक्षक शिव प्रकाश यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्त राजेश उर्फ पप्पू मौर्या पुत्र सरदार मौर्या निवासी जमुहार थाना सन्तनगर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

2. थाना पड़री पुलिस द्वारा 04 नफर वारण्टी गिरफ्तार —

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पड़री पुलिस द्वारा 04 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 08.08.2024 को प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सरोज व उप निरीक्षक रामनगीना यादव मय पुलिस टीम द्वारा 04 नफर वारण्टी 1. देंगन पुत्र पखण्डू, 2. राम प्रसाद पुत्र सोतल निवासीगण नेवढ़िया थाना पड़री जनपद मीरजापुर, 3. नेबू लाल पुत्र नेऊर, 4. धर्मराज पुत्र राजा किशोर निवासीगण टेढ़ा थाना पड़री जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

3. थाना चुनार पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी गिरफ्तार —

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चुनार पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 08.08.2024 को उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टी 1. मुन्नू पुत्र शिवप्रसाद व 2. मगला उर्फ पप्पू पुत्र मुन्नू निवासीगण जमुहार थाना चुनार जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 09 नफर वारण्टी गिरफ्तार —

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 09 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 08.08.2024 को थानाध्यक्ष मड़िहान मय पुलिस टीम द्वारा 09 नफर वारण्टी 1. करीम पुत्र कल्लर व 2. चफनू पुत्र हीरइ निवासीगण महुआरी थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर, 3. जगदीश कोल पुत्र कान्ता निवासी मड़िहान थाना मडिहान, 4. अजय कोल पुत्र रणधीर निवासी गढ़वा थाना मड़िहान मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

5.थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —

थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 27.06.2024 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी के साथ घर में घूसकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0सं0-58/2024 धारा 147,452,376,504,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 08.08.2024 को थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज पुत्र नन्दलाल निवासी मड़वा थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

6.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 19 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —

थाना को0कटरा-01

थाना विन्ध्याचल-06

थाना हलिया-03

थाना जिगना-02

थाना अदलहाट-02

थाना अहरौरा-05


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .