• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस 1.थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार —

सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस 1.थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार —


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

   चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

 

8382048247

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः10.12.2024 को उपनिरीक्षक आनन्द शंकर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से अभियुक्त दीना कुमार पुत्र रमाशंकर निवासी विजयपुर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से प्लास्टिक के गैलन में रखी हुई 20लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद की गयी । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-248/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।

*2.थाना अहरौरा पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार—*

थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः23.10.2024 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी के के साथ दुष्कर्म करने तथा गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-204/2024 धारा 64,352,351(2) बीएनएस व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा महिला सम्बन्धित उक्त अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अहरौरा को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः11.12.2024 को उप-निरीक्षक अमरनाथ यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना अहरौरा पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विजय पाण्डेय उर्फ मिंटू पुत्र स्व0तुलसी पाण्डेय निवासी धावा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को चुनार बस स्टाप के पास से गिरफ्तार किया गया । थाना अहरौरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

 

*3.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 23 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*

थाना को0शहर-03

थाना को0कटरा-01

थाना विन्ध्याचल-05

थाना को0देहात-05

थाना ड्रमण्डगंज-03

थाना सन्तनगर-01

थाना चुनार-01

थाना अहरौरा-04


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .