• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना पिपरी पुलिस की सराहनीय पहल, गुमशुदा युवती सकुशल बरामद, 12 वर्षीय बालक भी घर लौटा

थाना पिपरी पुलिस की सराहनीय पहल, गुमशुदा युवती सकुशल बरामद, 12 वर्षीय बालक भी घर लौटा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

रेणुकूट । जनपद में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। वहीं नगर क्षेत्र से लापता 12 वर्षीय बालक के स्वयं घर लौट आने से पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टाफ क्वार्टर, धोबिया टंकी, विश्वकर्मा नगर, रेणुकूट निवासी नताशा पुत्री प्रभु राम (उम्र लगभग 24 वर्ष) 15 नवंबर 2025 को बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों की तहरीर पर थाना पिपरी में गुमशुदगी दर्ज की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर निरंतर तलाश जारी रखी और सटीक सूचना के सहारे 30 दिसंबर 2025 को युवती को जनपद आगरा से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद युवती को सुरक्षित रूप से परिजनों के हवाले कर दिया गया।

अपनी पुत्री को सकुशल पाकर परिजनों ने थाना पिपरी पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों द्वारा भी सराहना की जा रही है। प्रकरण में किसी अन्य विधिक कार्रवाई की आवश्यकता नहीं बताई गई है।

इसी क्रम में नगर के खाड़पाथर क्षेत्र से गायब हुए 12 वर्षीय बालक शनि पुत्र काशी राजभर भी स्वयं घर लौट आया। परिजनों के अनुसार शनि 24 दिसंबर की सुबह अचानक घर से लापता हो गया था, जिससे परिवार चिंतित था। सोमवार को बालक के सुरक्षित घर लौट आने के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .