
सीएम योगी निराश्रित गौवंश व आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर सख्त
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
–नगर निकाय अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
–आवारा कुत्तों के नियंत्रण को नसबंदी व टीकाकरण अभियान में लाएं तेजी
रिज़वान सिद्दीकी
बिजनौर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराश्रित गौवंश और आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर नगर निगम और नगर पालिका के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन बेजुबान जानवरों की देखभाल के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखा जाए।
गौशालाओं की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश में संचालित गौशालाओं की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। निराश्रित गौवंश के लिए पर्याप्त चारा, पानी और दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही उनके रहने की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में गौवंश को सड़कों पर न छोड़ा जाए, जिससे यातायात और लोगों की सुरक्षा पर असर न पड़े।
आवारा कुत्तों की रोकथाम को
प्रभावी योजना की जरूरत
मुख्यमंत्री ने आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए नगर निगम और नगर पालिका को निर्देश दिया कि इस समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए नसबंदी और टीकाकरण अभियान को तेज किया जाए, ताकि जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
सख्ती से लागू होंगे नियम
सीएम योगी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि किसी भी क्षेत्र में आवारा पशुओं की अनदेखी पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे गौवंश और अन्य पशुओं की देखभाल के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में सहयोग करें।
मुख्यमंत्री के इस कदम से प्रदेश में निराश्रित गौवंश और आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने की उम्मीद की जा रही है।