
ग्रेट इंडियन एकेडमी में गांधी जयंती पर किया स्वच्छता अभियान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
ब्यूरो चीफ : रिजवान सिद्दीकी
झालू। ग्रेट इंडियन एकेडमी में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रेट इंडियन एकेडमी के प्रबंधक महोदय गौरव डाबरा, प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार आर्य, उप प्रधानाचार्या दीक्षा डाबर ने गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री जी को पुष्पांजलि किया । तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। विद्यालय के समस्त अध्यापकगण ने रामधनु गाकर गांधी जी का स्मरण किया। विद्यालय के अध्यापक करण सिंह ने बुरा मत कहो बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो गीत व कक्षा दस की वरहमना मिशवा ने गांधी जी के विषय में एक कविता प्रस्तुत की। कक्षा नौ की मानवी चौधरी ने अंग्रेजी में तथा कक्षा दस से पायल सिंह ने हिंदी में व विद्यालय के कोऑर्डिनेटर आयुष अग्रवाल, शिक्षिका गुलफिशा परवीन ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए एक कविता प्रस्तुत की। ततपश्चात स्वच्छता की सेवा सर्कुलर के अंतरगत कक्षा नौ व दस के छात्र-छात्राओं व प्रबंधक गौरव डाबरा, प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार, उप प्रधानाचार्या दीक्षा डबरा, विद्यालय की एकेमिक हेड श्रीमती लीना शर्मा ने विद्यालय भवन सहित रेलवे स्टेशन व मार्ग में झाड़ू लगाकर सफाई की। तथा अध्यापक व छात्रों ने खुद को व आसपास को स्वाछ रखने की शपथ ली। तथा सभी ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचाकर स्वच्छ रहने का आवाहन किया।