• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
चुनार ट्रेन हादसा : नए फुटओवर ब्रिज निर्माण की जगी उम्मीद, रेलवे के सेतु अभियंता ने प्लेटफॉर्मों की लंबाई-ऊंचाई को देखा

चुनार ट्रेन हादसा : नए फुटओवर ब्रिज निर्माण की जगी उम्मीद, रेलवे के सेतु अभियंता ने प्लेटफॉर्मों की लंबाई-ऊंचाई को देखा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

चुनार। रेलवे स्टेशन पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुई घटना के बाद अब प्लेटफॉर्म एक नंबर से पांच नंबर तक पहुंचने के लिए एक नए फुटओवर ब्रिज निर्माण की उम्मीद जगी है। शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य सेतू अभियंता राजेश कुमार स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म की लंबाई, ऊंचाई और मौजूदा फुट ओवरब्रिज की दूरी और यात्रियों के आने-जाने के मार्ग को देखा। मुख्य अभियंता ने अधिकारियों से नए फुट ओवरब्रिज निर्माण के स्थान के बारे में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान मुख्य सेतु अभियंता के साथ एडीईएन सुरेंद्र चौधरी सहित इंजिनियरिंग स्टॉफ के लोग साथ रहे।चुनार। घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने अभियान चलाकर लाइन पार करने वालों पर सख्ती दिखाई। प्रभारी निरीक्षक राजीव राणा ने बताया कि आठ लोगों को ट्रैक पार करते हुए पकड़ा गया है। सभी का चालान किया गया है। यात्रियों को समझाया जा रहा है कि वे आने-जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करें। रेलवे लाइन पार करना दंडनीय अपराध है। रेल प्रशासन ने स्टेशन के दक्षिणी छोर, बस स्टैंड की ओर लाइन के बाद फेंसिंग लगवा दी है। जहां से लोग दीवार फांदकर अंदर आते थे, वहां कटीला तार रखवा दिया गया है। आरपीएफ के जवान दिनभर प्लेटफार्मों पर तैनात रहे।चुनार रेलवे स्टेशन पर बीते बुधवार को रेलवे लाइन पार करते समय नेताजी एक्सप्रेस से कटकर छह महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। पांच शवों की शिनाख्त हो गई थी। छठवें शव की शिनाख्त शुक्रवार को भी नहीं हो सकी। 72 घंटे बीतने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। सभी शव का डीएनए कराया जाएगा। ताकि शव किसका है इसका पता लगाया जा सके।

रेलवे स्टेशन चुनार पर पांच नवंबर की सुबह सवा नौ बजे चोपन–प्रयागराज पैसेंजर से उतरकर रेलवे लाइन पार करते समय प्लेटफार्म नंबर पर तीन आ रही नेताजी एक्सप्रेस की चपेट में आने से राजगढ़ के खम्हरिया निवासी विजयशंकर की दो बेटी शिव कुमारी (17) व साधना (12), दोनों की चाची सविता (30), अंजू (20) और सोनभद्र के कर्मा बसवा गांव की कलावती (57) की मौत हो गई थी। छठवें शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव के कमर और जांघ के बीच का हिस्सा बचा है। शव किसका है। इसका पता लगना मुश्किल है। घटना के तीसरे दिन भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल भी शुक्रवार को गांव पहुंचेगांधी पार्क में हुई श्रद्धांजलि सभा

चुनार। नगर पालिका के गांधी पार्क में शुक्रवार की देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना में श्रद्धालुओं की मौत पर शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश सोनकर, अमरनाथ निषाद, अशोक पाल, सत्यप्रकाश सिंह, राजेश मिश्रा, भानु यादव, पंकज पटेल, कौशिल्या, अनुराधा, प्रतीक त्रिपाठी आदि प्रमुख शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .