News

चुनार।समसपुर स्थित एपेक्स आयुर्वेद कालेज में आज छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट ने परिसर में कुछ तनाव का माहौल है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जानकारी के अनुसार बिहार के रोहतास जिले के थाना चेनारी निवासी बीएमएस के छात्र संस्कार गुप्ता और तेलीबाग,लखनऊ निवासी आयुष राज को 21 सितंबर को कालेज के ही एक छात्र ने कालेज मैदान पर बुलाया था। दो दिन पहले डांडिया खेलने को लेकर हुए विवाद के चलते उन पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में आयुष राज मौके पर ही बेहोश हो गया, जबकि संस्कार गुप्ता के सिर में गंभीर चोटें आईं। एक दिन बाद संस्कार गुप्ता की हालत अचानक बिगड़ गई और उसे वाराणसी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसी आक्रोश के चलते आज कालेज परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच फिर से झड़प हुई ।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :