
.थाना चुनार पुलिस द्वारा NDPS Act. के अभियोग से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
दिनांकः 26.08.2026 को थाना चुनार पुलिस द्वारा नशीली सिरफ ONEREX की 8374 शीशी के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी थी । उक्त के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-416/2025 धारा 8/21 NDPS Act. व 319(2),318(4),338,336(3),340(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए थाना प्रभारी चुनार को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 16.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों 1. प्रथम जायसवाल उर्फ किशन जायसवाल पुत्र संतोष कुमार जायसवाल निवासी बुलेटन थाना चौक जनपद वाराणसी, 2. उज्जवल केशरी पुत्र विजय कुमार केशरी निवासी बुलेटन थाना चौक जनपद वाराणसी व 3.अमरजीत कुमार पुत्र राजेन्द्र राम निवासी बेनिया बाग थाना चौक जनपद वाराणसी को को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2. थाना अदलहाट पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का मोटरसाइकिल बरामद —*
थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांक 16.02.2026 को वादी श्यामनारायण भारती पुत्र स्व0 भोलेनाथ निवासी कोलना थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध मोटर साइकिल चोरी होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-35/2026 धारा 303(2),324(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना प्रभारी अदलहाट को अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 16.02.2026 को उप निरीक्षक अभयनारायण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 01 अभियुक्त मेराज शाह पुत्र ताज मुहम्मद निवासी गरौड़ी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 303(2),324(4),317(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया गया । थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*3. जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कुल 03 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 16.02.2025 को थाना पड़री पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी व थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टी को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया । इस प्रकार जनपद के विभिन्न थानों द्वारा विशेष अभियान चलाकर कुल 03 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*4. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 34 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0कटरा-03
थाना विन्ध्याचल-01
थाना को0देहात-08
थाना अदलहाट-06
थाना जमालपुर-03
थाना हलिया-04
थाना जिगना-02
थाना राजगढ-06
थाना अहरौरा-01उ