• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: हत्या के मामले में फरार ₹25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, चुनार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिर्जापुर: हत्या के मामले में फरार ₹25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, चुनार पुलिस को मिली बड़ी सफलता


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर जनपद की चुनार पुलिस को हत्या के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को भरपुर तिराहा के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, चुनार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में नियमित गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में निकले हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मामले में वांछित एवं 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त मोनू साहनी उर्फ राधेश्याम (27 वर्ष), पुत्र रामनरेश उर्फ नरेशन साहनी, भरपुर तिराहा के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं अभिलेखों की जांच में उसकी पहचान की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध चुनार कोतवाली में हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

चुनार पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .