
थाना चोपन पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से निर्गत वारंट के क्रम में 02 नफर वारण्टी को किया गया गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में वारण्टी/ वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सोनभद्र द्वारा निर्गत वारण्ट के क्रम मे मु0नं0-211/24 सुनीता बनाम बाल्मिकी थाना दुद्धी धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारंटी बाल्मिकी गिरी पुत्र स्व0 कल्पनाथ गिरी निवासी सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 73 वर्ष तथा मा0 न्यायालय सी0जेएम सोनभद्र के द्वारा निर्गत वारंट के क्रम मे मु0नं0-4236/2022 थाना चोपन धारा 41/42 व 63 वन अधि0 से सम्बन्धित वारंटी मुन्ना पुत्र कालेश्वर निवासी कुरहुल थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 36 वर्ष, को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार वारण्टी का विवरण –
01. बाल्मिकी गिरी पुत्र स्व0 कल्पनाथ गिरी निवासी सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 73 वर्ष।
02. मुन्ना पुत्र कालेश्वर निवासी कुरहुल थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 36 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
01. उ0नि0 अभयनाथ सिंह यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
02. उ0नि0 शिवानन्द राय, थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
03. हे0का0 शिवप्रताप यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।