• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में पुण्य श्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में पुण्य श्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में पुण्य श्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पावन अवसर पर यहां शस्त्रागार में शस्त्र पूजन किया।नर्मदा तट पर स्थित क़िले में पहुंचने पर देवी अहिल्या के वंशज यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शस्त्रागार में विशेष तौर पर उस तलवार का पूजन किया जो उनके शौर्य का प्रतीक है। यह तलवार देवी अहिल्या स्वयं धारण करती थीं।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि देवी अहिल्या पुण्य प्रताप और परोपकार की पर्याय हैं। आज विजयादशमी के अवसर पर उनकी कर्मभूमि पहुंचकर नमन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस कर रहा हूं। इस अवसर पर खरगोन के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

 

रूस से मध्य प्रदेश की छात्रा का शव वापस लाने के लिए केंद्र से आग्रह किया: मुख्यमंत्री यादव

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने रूस में दुर्घटना में मृत राज्य की छात्रा का शव वापस लाने के लिए केंद्र से अनुरोध किया है। यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर आवश्यक सहायता मांगी है। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश सरकार ने रूस में पढ़ रही कुमारी सृष्टि शर्मा का शव भारत वापस लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।”

 

उन्होंने कहा कि राज्य के गृह विभाग ने विदेश मंत्रालय से राम कुमार शर्मा की बेटी सृष्टि शर्मा का शव वापस लाने में मदद करने का आग्रह किया है। मैहर जिले की निवासी सृष्टि की हाल ही में रूस में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। यादव ने कहा कि राज्य परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है और शव को जल्द से जल्द उसके गृहनगर वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .