
पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झालू में मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने स्मार्ट क्लास का फीता काटकर किया उद्घाटन
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
— प्रधानाचार्य चारु राजपूत ने छात्राओं को स्मार्ट क्लास से नवीन जानकारी सीखने का मंत्र दिया
–शिक्षिका रजनी श्रीवास्तव ने छात्राओं को स्मार्ट क्लास से शिक्षा के बारे में सीखने के बारे में प्रेरित किया
रिजवान सिद्दीकी
झालू। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झालू में मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा के निर्देशन में स्थापित स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा छात्राओं को सही करियर का चुनाव करने, जीवन में आत्मनिर्भर बनने और देश का विकास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्य निशान्त कुमार यादव ने छात्राओ को चिन्तन करने व उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य चारु ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और छात्राओं को स्मार्ट क्लास के माध्यम से नवीन जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन रजनी श्रीवास्तव ने किया तथा कार्यक्रम में शिक्षिका नेहा, सुमित्रा नंदिनी, राखी चौधरी, पूजा नागर, राजकुमारी, जीनत, दीप्ति अग्रवाल, कैफुलवरा, ऐश्वर्या गौतम, पिंकी, कनिका शर्मा समस्त स्टाफ एवं विद्यालय की छात्राएँ उपस्थित रहीं।