
_कुंभ स्नान के बाद घर लौट रहे युवक की मौत:चुनार स्टेशन के पास शव मिला, प्रयागराज से बिहार जा रहा था_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
चुनार कोतवाली क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास के पास सोमवार दोपहर एक बजे एक युवक की अचानक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान बिहार के आरा जनपद के कोईलरवल थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी सुमित कुमार सिंह के रूप में की है।सुमित कुमार 25 वर्ष के थे और उपेंद्र नारायण सिंह के इकलौते पुत्र थे। उनके चचेरे भाई भोला सिंह ने बताया कि सुमित प्रयागराज महाकुंभ में संगम स्नान करने गए थे। स्नान के बाद वह ट्रेन से घर लौट रहे थे। सुमित के परिवार में एक सात वर्षीय पुत्र है।
घटना के बाद जब परिजनों ने सुमित के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, तो चुनार के एक व्यक्ति ने फोन उठाया। उसने बताया कि यह मोबाइल स्टेशन के पास गिरा मिला था और उसके पास है। इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त में मदद की।