• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बेटी के जन्म पर सरकारी मदद का भरोसा देकर 1.01 लाख की ठगी

बेटी के जन्म पर सरकारी मदद का भरोसा देकर 1.01 लाख की ठगी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

एमपी के सिंगरौली से सोनभद्र स्थित मायके आई महिला को एमपी के रीवां का निवासी बनकर एक व्यक्ति ने फोन किया। कॉलर ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग में कार्यरत बताते हुए बेटी के जन्म पर सरकारी मदद का भरोसा दिया। मदद के लिए मोबाइल पर लिंक भेजा। इसे क्लिक करते ही चंद घंटे में तीन बार में उसके खाते से 1.01 लाख रुपये कट गए। साइबर थाने ने मामला दर्ज कर 28607 रुपये होल्ड करा दिया है।सिंगरौली के चितरंगी थाना क्षेत्र के गोपला निवासी शिवांगी ने साइबर थाने में तहरीर दी है। बताया कि गत अक्तूबर में वह पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ में अपने पिता के घर आई थी। उसी समय उसके मोबाइल पर एक लिंक आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि हाल में ही जन्मी उसकी पुत्री के लिए आंगनबाड़ी से छह हजार मिलेगा। इसके लिए उसे मोबाइल में आए लिंक पर जरूरी सूचनाएं भरनी होगी। फोन करने वाले के बारे में पूछने पर उसके खुद का नाम विकास और निवासी रीवां बताया। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार चौधरी के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है। जो रकम होल्ड नहीं हो पाई, उसको लेकर प्रयास जारी हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .