• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ब्लॉक कार्यालय अंगदी पॉव जमाऐ विराजमान हैं, एक दशक से ग्राम सचिव, टीए, बीसी, कर रहे हैं मनमानी

ब्लॉक कार्यालय अंगदी पॉव जमाऐ विराजमान हैं, एक दशक से ग्राम सचिव, टीए, बीसी, कर रहे हैं मनमानी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

राजगढ़ मीरजापुर ब्लॉक में ग्राम सचिव, और टीए,बीसी की मनमानी की खबरें सामने आ रही हैं। सरकार के निर्देश के अनुसार एक कार्यालय में कोई अधिकार व कर्मचारी 3 वर्ष के उपर नहीं रह सकता।बावजूद, ये अधिकारी, कमर्चारी एक दशक से अधिक समय से एक ही कार्यालय में जमे हुए हैं। कैसे इनसे ले,देकर बगल की कुर्सी तक नहीं बदली गई। एक ही कुर्सी पर वर्षों से डटे जनता के कार्यों को अनदेखा कर रहे हैं। मोटी रकम के वेतन भोगी, जनता के बोलने पर हाथापाई पर उतरते दिखाई दे रहे हैं।ग्राम सभा पंचायतों में मनमानी कार्य कर रहे हैं ।

कुछ मामलों में, ग्राम सचिव व टीए व बीसी पर गबन और लापरवाही के भी आरोप लगे है। संबंधित चुप है ।मनमानी कर इन अधिकारियों व कर्मचारियों से ‌, ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। संबंधित अधिकारी लेन देन करके लीपापोती करते नजर आ रहे हैं। वही विकास खंड के कुछ सचिवों पर मनमानी करने का आरोप ग्रामीण ने लगाया हैं। विगत दिनों एक, दो ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने‌ इनके खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया था । वही विकास खंड अधिकारी समझौता कराने ग्राम पंचायतों पर पहुँच गये थे।

बात किया जाय विकास खंड के सरसों ग्राम पंचायत में शवदाह गृह के निर्माण में घटिया सामाग्री का प्रयोग करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुँच कर लीपापोती कर दिऐ।

जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले सचिवों और टीए व बीसी व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिऐ हैं । वही एक ही ब्लॉक में एक दशक के करीब अंगदी पांव जमाऐ जमे ग्राम सचिवों, टीए व बीसीयों को स्थानांतरण करने की सूचना मिल रही है।

ग्रामीणों का कहना है

कि राजगढ़ ब्लॉक में ग्राम सचिव, टीए और बीसी की मनमानी को रोकने के लिए जिलाधिकारी के द्वारा स्थानांतरण जैसा कदम उठाए की जरूर है। और लापरवाह कर्मचारियों को निलंबित कर देना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .