
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल“
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सोमवार को बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बिड़र गांव निवासी बिरझू (26) और धर्मेंद्र (26) सोमवार को किसी कार्य से अनपरा गए थे। दोपहर बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे। मुर्धवा मोड़ से लगभग 3 किलोमीटर आगे बढ़ने पर दोनों एक ट्रक की चपेट में आकर घायल हो
पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सोमवार को बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बिड़र गांव निवासी बिरझू (26) और धर्मेंद्र (26) सोमवार को किसी कार्य से अनपरा गए थे। दोपहर बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे। मुर्धवा मोड़ से लगभग 3 किलोमीटर आगे बढ़ने पर दोनों एक ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राजेश चौबे व समाजसेवी विजय प्रताप सिंह ने घायलों को तत्काल हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बिरझू की मौत हो गई। वहीं धर्मेंद्र की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पहुंचे बिरझू के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता किस्मत राम और छोटे भाई चंदन ने बताया कि बिरझू की अभी दो छोटी बेटियां हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया है और कार्रवाई में जुट गई है