• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मड़िहान में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिराः तेज रफ्तार के कारण गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

मड़िहान में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिराः तेज रफ्तार के कारण गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर के मड़िहान कोतवाली क्षेत्र स्थित पचोखरा गांव में शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय बाइक सवार मोहित सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना शाम करीब 4:00 बजे हुई। मोहित अपनी बाइक से पचोखरा गांव स्थित अपने घर जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज गति के कारण बाइक सड़क पर अनियंत्रित हो गई और मोहित गिर पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायल मोहित को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .