• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दुकान जा रहे बाइक सवार की वाहन की टक्कर से मौत

दुकान जा रहे बाइक सवार की वाहन की टक्कर से मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर छोटा मिर्जापुर गांव के सामने सोमवार की दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के पास मिले मोबाइल से फोन कर घर वालों को सूचना देकर बुलाया गया। अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि वाराणसी निवासी ओमकार नाथ सिंह (50) अपनी पत्नी के साथ वाराणसी में रहते हैं। सोनभद्र के सुकृत में दवा की दुकान संचालित करते थे। वह सोमवार की दोपहर बाइक से वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर गांव के सामने अज्ञात वाहन बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारकर भाग गई। हादसे में बाइक सवार ओमकार नाथ के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो गई है। पुत्र दिल्ली में रहकर काम करता है। उनके पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .