• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ट्रक और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार की मौत

ट्रक और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार की मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

रेणुकूट – बभनी मुख्य मार्ग पर भारत पैट्रोल पंप के पास हुई घटना

 

बभनी। थाना क्षेत्र के बभनी – रेणुकूट मार्ग पर भारत पैट्रोल पंप के समीप ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव की छत विक्षत की वजह से मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सीएचसी बभनी में रखवा दिया है। परिजनों का पता कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बभनी से डूभा की ओर जा रहे बाइक सवार को विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने सामने से रौंदते हुए कुछ दूर चला गया और बाइक सवार की मौत हो गई। घटना घटित होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पीआरबी और बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पीआरबी और प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में लेकर सीएचसी बभनी में रखवा दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है।शव को रखवा दिया गया है और परिजनों का पता लगाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .