• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: टैंकर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, परिजनों में पसरा मातम

सोनभद्र: टैंकर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, परिजनों में पसरा मातम


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

डाला (सोनभद्र)- स्थानीय थाना क्षेत्र के रेणुकूट मार्ग पर हथवानी गांव के पास रानीताली की तरफ से जा रहे पल्सर बाइक सवार युवक को एक टैंकर ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शाम लगभग तीन बजे अनिल कुमार (24)निवासी रानीताली (मालोंघाट) अपने घर से तरफ से रेणुकूट की तरफ जा रहा था कि हथवानी गांव जाने वाले मोड़ के पास पीछे से आ रही एक टैंकर ने धक्का मारते हुए कुचलकर मौके से फरार हो गया । बाइक सवार मृतक का शव सड़क पर पड़ा देखराहगीरों ने हथवानी ग्राम प्रधान आनंद यादव को बताया प्रधान द्वारा हाथीनाला पुलिस को सूचना दिया गया ।

वहीं इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हाथीनाला थाना पुलिस और डायल 112 मौके पर पहुंचकर मृतक शव को कब्जे लेकर अग्रीम कारवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी मर्चरी हाउस भेजवा दिया ।

हाथीनाला पुलिस ने घटना में शामिल भाग रहे टैंकर का पीछा करके पकड़ कर कब्जे में ले लिया है।

हाथीनाला थाना प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि कन्हैयालाल निवासी ग्राम पनारी टोला मालोंघाट थाना चोपन जनपद सोनभद्र ने सूचना दिया कि उनका लड़का अनिल पल्सर गाड़ी से बीजपुर जा रहा था समय करीब 3:00 बजे साऊडीह हथवानी मोड से करीब 100 मीटर आगे रेणुकूट मार्ग पर उनके लड़के का किसी अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें उसकी मौत हो गई है। इस सूचना पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है अज्ञात वाहन को ट्रेस करते हुए पकड़ लिया गया है जो टैंकर है ।

 

जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत म्योरपुर के नधिरा क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ मृतक युवक की शादी होने वाली थी। तीन भाइयों व दो बहनों में मझला लड़का था। उनके माता जी का पूर्व में ही देहांत हो चुका है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .