• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पॉवर हाउस में खड़ी बाईक जल कर खाख 

पॉवर हाउस में खड़ी बाईक जल कर खाख 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर विंध्याचल

 

विंध्याचल के भवानीपुर 33/11 केवी उपकेंद्र भवानीपुर, विंध्याचल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उपकेंद्र परिसर में खड़ी एक बैटरी स्वचालित स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता (जेई) नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह बैटरी स्वचालित स्कूटी विभाग में कार्यरत कर्मचारी अतुल जायसवाल की है। स्कूटी परिसर में खड़ी थी, तभी अचानक उसमें धुआं निकला और देखते ही अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके चलते उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने पीछे के दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। समय रहते कर्मचारियों ने सतर्कता बरती, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जेई नरेंद्र सिंह के अनुसार, घटना में किसी कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बैटरी में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के बाद स्थिति सामान्य हुई और विद्युत उपकेंद्र के अन्य उपकरणों को सुरक्षित बचा लिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .