
मिर्जापुर को बड़ी सौगात: प्रयागराज–खड़गपुर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। यात्रियों और खासकर श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। अब प्रयागराज–खड़गपुर–प्रयागराज स्पेशल ट्रेन (04142/04141) का ठहराव मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर भी किया जाएगा। इससे स्थानीय यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन संचालित होगी।
ट्रेन संचालन की समय-सारिणी:
गाड़ी संख्या 04142 (प्रयागराज–खड़गपुर):
हर मंगलवार और शुक्रवार को प्रयागराज से चलेगी।
मिर्जापुर स्टेशन पर शाम 5:20 बजे ठहराव होगा।
गाड़ी संख्या 04141 (खड़गपुर–प्रयागराज):
हर बुधवार और शनिवार को खड़गपुर से चलेगी।
मिर्जापुर स्टेशन पर शाम 7:30 बजे दो मिनट के लिए रुकेगी।
रेलवे के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक किया जाएगा। इससे खासतौर पर धार्मिक यात्राओं और अन्य जरूरी सफर करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी सुविधा बताया है।