• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार रिश्वत लेते वन दरोगा रंगेहाथ

मिर्जापुर में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार रिश्वत लेते वन दरोगा रंगेहाथ


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

गिरफ्तार, वन विभाग में मचा हड़कंप

मिर्जापुर। प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिर्जापुर में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक दरोगा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी वन दरोगा पर बालू व्यवसायी से हाइवा पास कराने और कार्रवाई न करने के नाम पर अवैध वसूली का दबाव बनाने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, कौशांबी जनपद के थाना सराय आकिल क्षेत्र के बहुगरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह मध्य प्रदेश से दो हाइवा के माध्यम से बालू लाकर व्यापार करते हैं। आरोप है कि कैमूर वन रेंज में तैनात वन दरोगा सूरज पाण्डेय लगातार उनके वाहनों को रोककर प्रति माह मोटी रकम की मांग करता था। विरोध करने पर हाइवा सीज कराने और कार्रवाई की धमकी दी जाती थी।

बताया गया कि अप्रैल माह में भी वन दरोगा ने पुराने वन रेंज कार्यालय के सामने एक हाइवा को रोक लिया था और वाहन छोड़ने के एवज में रुपये की मांग की थी। लगातार हो रही कथित वसूली और उत्पीड़न से परेशान होकर व्यवसायी ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की।

शिकायत की जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी वन दरोगा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को टीम अपने साथ ले गई और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई के बाद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। वहीं क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .