• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: घोरावल में कोचिंग संस्थानों व डिजिटल लाइब्रेरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो संस्थान सील

सोनभद्र: घोरावल में कोचिंग संस्थानों व डिजिटल लाइब्रेरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो संस्थान सील


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र जनपद के घोरावल नगर में गुरुवार देर शाम प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों एवं डिजिटल लाइब्रेरी के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाया। राजस्व विभाग, पुलिस और अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) की संयुक्त टीम ने विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों और आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर दो संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया, जबकि एक अन्य संस्थान को आवश्यक कमियों को दूर करने के लिए नोटिस जारी किया गया।

यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड के बाद शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। लखनऊ की दुखद घटना में कई लोगों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में कोचिंग संस्थानों, डिजिटल लाइब्रेरी और अन्य अध्ययन केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि बिना निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .