• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना ओबरा पर पंजीकृत गंभीर धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार थाना ओबरा पर दर्ज मु0अ0सं0 88/2026, धारा 115(2), 351(3), 352, 64(2)M, 324(2) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त पवन कन्नौजिया पुत्र केवल कन्नौजिया निवासी कोठा टोला डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष को गुरुवार 15 मई 2026 को शारदा मंदिर के पास ओबरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय

उपनिरीक्षक राम सिंह यादव

कांस्टेबल प्रवीण कुमार राय

रिजर्व आरक्षी विमल


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .