• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गैंगस्टर एक्ट के तहत 9.10 लाख की महिंद्रा XUV 500 कुर्क

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गैंगस्टर एक्ट के तहत 9.10 लाख की महिंद्रा XUV 500 कुर्क


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त की महिंद्रा XUV 500 गाड़ी कुर्क कर दी। यह कार्रवाई मंगलवार 20 मई को थाना बभनी क्षेत्र में की गई।

पुलिस के अनुसार कुर्क की गई गाड़ी मोहम्मद सरताज पुत्र मोहम्मद बब्बू निवासी मुंडेरा मंडी गेट, नीम सराय, थाना धूमनगंज, जनपद प्रयागराज की है। वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर लगातार शिकंजा कसने का अभियान चलाया जा रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) सोनभद्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव (थाना बभनी), थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा (थाना म्योरपुर) तथा कांस्टेबल रंजीत पाल (थाना बभनी) की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .