
ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 154 मामलों की जब्त शराब का विनिष्टीकरण, 13 हजार लीटर से अधिक नष्ट
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र (ओबरा):
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 154 अभियोगों से संबंधित जब्त शराब का विनिष्टीकरण किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संपन्न कराई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना ओबरा में पंजीकृत कुल 154 मामलों से संबंधित जब्त शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। इस दौरान लगभग 1500 लीटर कच्ची शराब एवं करीब 11,500 लीटर अंग्रेजी शराब को मा० न्यायालय एफटीसी सोनभद्र के आदेशानुसार विनष्ट किया गया।
विनिष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शिता एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप संपन्न हुई। इस दौरान अभियोजन अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार की उपस्थिति में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।