
घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23.70 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
बाइक व मोबाइल बरामद
सोनभद्र। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घोरावल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 23.70 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत करीब ₹3 लाख) के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभरुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई।
दिनांक 21 अप्रैल 2026 को थाना घोरावल पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर मुंगेहरी नहर पुलिया से लगभग एक किलोमीटर आगे तिलौली मार्ग पर सघन चेकिंग और घेराबंदी की गई। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उनके पास से 23.70 ग्राम अवैध हेरोइन, ₹1300 नकद तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे हेरोइन खरीदकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अलग-अलग स्थानों पर बिक्री करते थे।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। साथ ही बिना कागजात की पल्सर मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
अंकित कुमार कोल पुत्र रमाशंकर कोल, निवासी खुडिया, थाना करमा, जनपद सोनभद्र
अंकित पटेल पुत्र चन्द्रभान पटेल, निवासी पुरखास, थाना करमा, जनपद सोनभद्र
अपराधिक इतिहास:
अंकित कुमार कोल के खिलाफ थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/29 के तहत पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है।
बरामदगी:
23.70 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत लगभग ₹3 लाख)
₹1300 नकद
02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
01 पल्सर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)
पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।