• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस फायरिंग में अभियुक्त दबोचा गया

गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस फायरिंग में अभियुक्त दबोचा गया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र पुलिस और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना करमा क्षेत्र के जुगनी जंगल में पुलिस और वांछित गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी/वांछित गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।पुलिस के अनुसार, थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर में दर्ज गौवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित अभियुक्तों के जुगनी जंगल के रास्ते भागने की सूचना पर थाना घोरावल, करमा तथा राजगढ़ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बाइक सवार अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की,जिसमें करन जायसवाल पुत्र विजय शंकर जायसवाल निवासी बछाव पश्चिमपुरा थाना रोहनिया जनपद वाराणसी, उम्र करीब 27 वर्ष, के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी सहाबे आलम पुत्र अज्ञात निवासी खुटहनिया थाना करमा जनपद सोनभद्र मौके से फरार हो गयाघायल अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। घायल को पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त थाना राजगढ़ में दर्ज मुकदमा संख्या 30/2026, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित था।

पुलिस के अनुसार, बीते दिन 21 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर थाना राजगढ़ पुलिस ने ग्राम धनसिरिया से एक पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक बांधकर बिहार ले जाए जा रहे सात गोवंश बरामद किए थे। पुलिस घेराबंदी के दौरान तस्कर पिकअप वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में वाहन को सीज करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था और तभी से अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह एक संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो लंबे समय से गौ तस्करी में संलिप्त है। गिरोह द्वारा गोवंशों को मध्य प्रदेश सीमा के पास से लादकर बिहार और पश्चिम बंगाल भेजा जाता था। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी गौवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मानते हुए फरार अभियुक्त की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .