• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
खेल मेल का जरिया यह सिर्फ मनोरंजन नहीं भूपेश

खेल मेल का जरिया यह सिर्फ मनोरंजन नहीं भूपेश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

विधायक खेल महाकुंभ के पांचवे दिन कैनवस क्रिकेट मैच का हुआ मुकाबला

सोनभद्र विधायक खेल महाकुंभ के पांचवे दिन कैनवस क्रिकेट मैच का शानदार मुकाबला आठ टीमों के बीच हुआ। कुछ पुरातन खेल भी आयोजित किए गए जो लोगों के बीच रोचक रहे इस मौके पर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि खेल सिर्फ खेल नहीं यह एक दूसरे के मेल का माध्यम भी है इसलिए युवाओं को यह जरूर ध्यान देना चाहिए कि खेल में मेल का सूत्र पात करें। खेल के क्रम क्रम में पहला मुकाबला विकास नगर व आंबेडकर नगर के बीच हुआ। इस मैच का टॉस, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता , व विकास मिश्रा के द्वारा कराकर मैच का शुभारंभ किया गया ,विकास नगर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 08 ओवर में 6 विकेट खोकर शानदार 100 रनों का स्कोर खड़ा किया, विकास नगर की तरफ से अमित ने शानदार 37 रनों की पारी खेली, जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी आमबेडकर नगर की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 73 रन ही बना सकी,इसी तरह से विकास नगर की टीम इस मुकाबले में 27 रन से जीत हासिल की ।।

 

दूसरा कैनवास क्रिकेट मैच DAV स्कूल और चैलेंजर 11 रॉबर्ट्सगंज के बीच, व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश बंसल व पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा बलराम सोनी के द्वारा टास कराकर शुभारंभ किया गया DAV की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 07 ओवर में04 विकेट खोकर 74 रनों का स्कोर खड़ा किया,DAV के तरफ से प्रियांशु ने 27 रनो की पारी खेली जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए,50 रन पर ही चैलेंजर11, रॉबर्ट्सगंज की टीम सिमट गई इस तरह से DAV की टीम इस मुकाबले को 24 रन से जीत हासिल की ।।

 

तीसरा कैनवस क्रिकेट मैचMVM स्कूल और सत्यज्योति के बीच वरिष्ठ क्रिकेटर संदीप सिंह चंदेल के द्वारा टास कराकर शुभारंभ किया गया, जिसमें सत्य ज्योति की टीम टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण किया,MVM की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में बिना विकेट खोए शानदार 132 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया ,MVM की तरफ से शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों ओपनर ने अर्धशतकीय पारी खेली, जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सत्य ज्योति की टीम 6 ओवर में मात्र 20 रन पर ही ढेर हो गई MVM की तरफ से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए दो गेंदबाजों ने हैट्रिक विकेट लेकर अपनी टीम को 112 रन से शानदार जीत दिलाई ।।

चौथा क्रिकेट मैच नगवां बलियारि,और ओबरा वॉरियर्स के बीच उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के द्वारा टास कराकर शुभारंभ किया गया नगवां बलियारी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 06 ओवर में 02 विकेट खो कर 82 रनों का स्कोर खड़ा किया ,जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओबरा वॉरियर्स की टीम पूरा ओवर भी नहीं खेल सकी और मात्र 47 रनों पर ढेर हो गई ,इस तरह से नगवां बलियारी की टीम ने इस मुकाबले को 35 रनों से जीत लिया।।

 

पांचवा कैनवस क्रिकेट मैच का मुकाबला BLCC तहसील कालोनीऔर कोटा डाला मंडल के बीच वरिष्ठ क्रिकेटर नवल बाजपेई के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया ,कोटा डाला की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 07 ओवर में 05 विकेट खो कर शानदार 111 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया ,कोटा डाला मंडल की तरफ से शानदार प्रदर्शन करते हुए चंदू ने 44 रनों की पारी खेली, जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी BLCC तहसील कालोनी की टीम निर्धारित 07 ओवर में 4 विकेट खो कर 68 रन ही बना सकी इसी तरह से कोटा डाला मंडल की टीम ने इस मैच को 43 रनों से मैच को जीत कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है,

 

मैच के समापन में डाला मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपक दुबे जी ,उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता , संदीप सिंह चंदेल , विकास मिश्रा,राजेश चौबे व वरिष्ठ क्रिकेटर संतोष सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया ।

खेल के पांचवे दिन जनपद के तमाम खेल प्रेमी व संभ्रांत जन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए खेल मैदान पर देर शाम तक डटे रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .