• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर कछवा नगर पंचायत के ईओ की शिकायती पत्र के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय 8382048247

मिर्जापुर कछवा नगर पंचायत के ईओ की शिकायती पत्र के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय 8382048247


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

कछवा नगर पंचायत की अध्यक्ष के जेठ द्वारा ईओ के साथ अभद्रता के मामले में ईओ की तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज राजेश दीपक और हरिओम के अलावा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है।मिर्ज़ापुर,
नगर पंचायत कछवा में इन दिनों अध्यक्ष और ईओ के बीच सब कुछ सामान्य ना चलने की बात अब सार्वजनिक रूप से की जाने लगी है। आज की घटना ने नगर पंचायत के अंदर भुगतान संबंधित मामले को लेकर अब बात सार्वजनिक रूप से होने भी लगी है। आज जनपद मिर्जापुर में दिनभर एक वीडियो वायरल होता रहा जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक नेता के द्वारा महिला ईओ के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है सार्वजनिक रूप से सड़कों पर चिल्ला चिल्ला कर महिला ईओ को दबाव में लेने की कोशिश की जा रही है जबकि ईओ के द्वारा शालीनता और सभ्यता का परिचय दिया जा रहा है ।बताया जा रहा है कि गौशाला को लेकर सारा विवाद उत्पन्न हुआ है भूसे की सप्लाई और गौशाला के स्थल को लेकर भी अंतर द्वंद चल रहा है । ईओ के मुताबिक आज की समस्त घटना की लिखित जानकारी उन्होंने जिला अधिकारी मिर्जापुर प्रियंका निरंजन को दे दिया है ईओ ने कहा कि उनके ऊपर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है भुगतान को लेकर जब तक बोर्ड में भुगतान क्लियर नहीं होगा तब तक भुगतान कर पाना मुश्किल होता है ।जबकि कुछ लोगों का कहना है कि भुगतान के नाम पर जो चेक दिया गया वह जानबूझकर सिगनेचर मिसमैच करके दिया गया। अब देखना होगा कि जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रियंका निरंजन के मातहत अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का परिणाम क्या सामने निकल कर आता है।
नगर पंचायत ईओ के मुताबिक जानबूझकर अस्थाई गौशाला में भूसा और चोकर की सप्लाई बाधित करके कुछ लोगो के द्वारा औचक निरीक्षण करने की बात कही जा रही है जबकि सीडीओ मिर्जापुर के आदेश से ही गौशाला संचालित हो रहा है। निर्माण के भुगतान को लेकर भी अनुचित दबाव बनाया जा रहा है जबकि बार-बार कई बार कह दिया गया है कि जब तक निर्माण का सत्यापन नहीं हो जाता तब तक भुगतान का प्रश्न ही नहीं उठाता है। निर्माण कार्यों के लिए जिलाधिकारी मिर्जापुर स्तर से एक समिति गठित की गई है जब तक समिति के द्वारा निर्माण कार्य का सत्यापन नहीं हो जाता तब तक भुगतान कर पाना भी मुश्किल होता है।ईओ के मुताबिक किसी भी प्रकार का पेमेंट तभी संभव है जब बोर्ड की बैठक में बजट पास हुआ हो बिना बोर्ड बैठक के बजट पास हुए पेमेंट करने जैसी बातें अनुचित प्रतीत होती है। नगर पंचायत कछवा के ईओ ने कहा कि कुछ लोग अनुचित तरीके से निकाय पर हावी होना चाहते हैं जो कार्य को निरंतर प्रभावित करने की कोशिश भी करते रहते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .