• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बाल तस्करी से आजादी 3.0 अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

बाल तस्करी से आजादी 3.0 अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

    चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मा0 राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के दिशा निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन पर बाल तस्करी / मानव तस्करी के रोकथाम हेतु आज दिनांक 18.09.2025 को ईश्वर महाविद्यालय हिन्दूआरी रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र में छात्रों को बाल तस्करी की रोकथाम और इससे निपटने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि बाल तस्करी एक जघन्य अपराध है, जिसमें बच्चों को जबरन बाल श्रम, यौन शोषण, गुलामी के लिए स्थानांतरित या प्राप्त किया जाता है।

इस अपराध के बारे में जागरूकता फैलाने, शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए परिवारों और समुदाय के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। यदि आपको बाल तस्करी का संभावना है, तो चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर तुरंत संपर्क करें और 112 पुलिस सहायता पर संपर्क करें।

 

*कार्यक्रम में उपस्थित रहे-*

– *बाल कल्याण समिति*: अध्यक्ष अखिल नारायण देव पांडेय, सदस्य अमरेश चंद्र पाठक

– *थाना मानव तस्करी रोधी*:मानव तस्करी रोधी से प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय सिंह, महिला आरक्षी शालिनी वैश्य

– *जिला बाल संरक्षण इकाई*: संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक

– *चाइल्ड हेल्पलाइन*: परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .