
मिर्जापुर में आशा कार्यकर्ता का जागरूकता अभियान, घर-घर जाकर संचारी रोगों से बचाव की दी जानकारी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर:
जनपद के अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी में आशा कार्यकर्ती मनोरमा शर्मा ने संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
मनोरमा शर्मा ने लोगों को समझाया कि रुकी हुई नालियों, नादों, गमलों और डिब्बों में जमा पानी मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण बनता है। ऐसे स्थानों पर पनपने वाले मच्छर कई गंभीर बीमारियों को फैलाते हैं, जिससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने बताया कि साफ-सफाई बनाए रखना और कहीं भी पानी जमा न होने देना ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। साथ ही लोगों को नियमित रूप से आसपास की सफाई करने और जागरूक रहने की अपील की।
आशा कार्यकर्ती ने ग्रामीणों से कहा कि यदि समय रहते सावधानी बरती जाए, तो संचारी रोगों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह अभियान क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।