• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दुबई भागने की फिराक नाकाम, जिम कांड धर्म परिवर्तन प्रकरण का मुख्य आरोपी इमरान दबोचा गया

दुबई भागने की फिराक नाकाम, जिम कांड धर्म परिवर्तन प्रकरण का मुख्य आरोपी इमरान दबोचा गया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

    चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

दुबई भागने की फिराक नाकाम, जिम कांड धर्म परिवर्तन प्रकरण का मुख्य आरोपी इमरान दिल्ली से दबोचा गयामीरजापुर। जनपद में बहुचर्चित जिम कांड धर्म परिवर्तन प्रकरण में मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी इमरान खान को दिल्ली पुलिस की मदद से दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त इमरान खान पुत्र इशरार खान, निवासी 39वीं वाहिनी पीएसी गेट नंबर-03 के पास, थाना कोतवाली कटरा, जनपद मीरजापुर का रहने वाला है। अभियुक्त की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार घटना के बाद से फरार चल रहे इमरान खान की गिरफ्तारी के लिए मिर्जापुर पुलिस द्वारा लुक आउट नोटिस जारी किया गया था, साथ ही उस पर ₹25,000 का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त विदेश भागने की फिराक में था और दुबई फरार होने की योजना बना रहा था।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लुक आउट नोटिस के बाद स्थल, जल और वायु—तीनों मार्गों पर सघन निगरानी रखी गई थी, जिससे अभियुक्त देश से बाहर नहीं निकल सका। इसी सतर्कता के चलते वह दुबई भागने में असफल रहा और अंततः दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार इमरान खान इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सूत्रधार है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि वह केजीएन-1, केजीएन-2 और केजीएन-3 नामक पूरी सीरीज तैयार कर अपने भाइयों को उपलब्ध कराता था, जिनके माध्यम से गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा था। इस बिंदु को भी विवेचना में शामिल किया गया है।

बताया गया कि अभियुक्त जिम की आड़ में युवतियों से संपर्क कर उन्हें बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। इस प्रकरण में पहले भी कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा पुलिस द्वारा मामले की गहन विवेचना जारी है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं और संलिप्त व्यक्तियों की जांच जारी है तथा आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .