• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस

शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

शासन की मंशानुरूप जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस में मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम तथा प्रभारी जिलाधिकारी विशाल कुमार ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मण्डलायुक्त के समक्ष कुल 193 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 21 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस स्पष्ट निर्देश के साथ प्रेषित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का स्थलीय एवं तथ्यपरक परीक्षण कर पात्र व्यक्तियों को समय पर न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को एक ही मंच पर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है, इसलिए अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलों में यथा- तहसील मड़िहान में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह के समक्ष प्राप्त 44 प्रार्थना पत्रों में से 04 का निस्तारण, तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष प्राप्त 119 प्रार्थना पत्रों में से 07 का निस्तारण एवं तहसील लालगंज में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता के समक्ष प्राप्त 67 प्रार्थना पत्रों में से 06 का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कीर्ति कुमार मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .